<< Back

कुम्भ मेला पुलिस की ओर से जनता से अपील

स्नान हेतु शांत मन एंव पर्याप्त समय लेकर आयें

आप का ध्येय पावन मॉं गंगा मे स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करना है परन्तु इसके विपरीत जब आप जल्दीबाजी मे आते हैं तो अपना वाहन तेज गति से चलाते हैं, गलत ओवरटेक करते हैं, पैदल चलते समय धक्कामुक्की करते हैं तथा चाहे-अनचाहे टकराव एंव दुर्घटना मोल लेते हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि आप अपने वास्तविक लक्ष्य से भटक जाते हैं।

वाहनों को लम्बी दूरी तय करने के हिसाब से तैयार करें

महा कुम्भ के दौरान आने वाले वाहनों के सुगम आवागमन हेतु हरिद्वार आने एंव जाने के लिये अलग-अलग मार्ग निर्धारित किये गये हैं, जो नियमित मार्गों से अपेक्षाकृत लम्बे हैं। अत: अपनी यात्रा आरम्भ करने से पूर्व स्वयं को एंव अपने वाहनों को लम्बी दूरी तय करने के अनुसार तैयार करें।

अच्छे स्वास्थय के साथ आयें


महा कुम्भ के दौरान पड़ने वाले स्नान पर्वों पर हरिद्वार मे लाखों वाहनों का आगमन होता है, जिन्हें सुरक्षित एंव व्यवस्थित रूप से पार्क करने हेतु हरकी पैड़ी क्षेत्र से लगभग 5 से 7 किमी की दूरी पर पार्किंग स्थल बनायें गये हैं, जिस कारण श्रद्धालुओं को कम से कम 5 से 7 किमी तक की दूरी पैदल तय करनी पड़ सकती है। इसके अतिरिक्त गंगा का जल अत्यधिक ठंडा है तथा हरिद्वार मे ठंड भी काफी हो रही है। अत: स्नान हेतु अच्छे स्वास्थय के साथ आयें।

नियमों का पालन कर सहयोग दें


हरिद्वार में कुम्भ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इस कारण आपकी यात्रा को सुरक्षित, व्यवधानरहित एंव मंगलमयी बनाने हेतु पुलिस-प्रषासन द्वारा कुछ नियम एंव कायदे बनायें गये हैं। अत: कृपया आप इन नियमों को सहृदय स्वीकार कर पुलिस-प्रषासन को व्यवस्था बनायें रखने मे अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।


अपना परिचय पत्र अपने साथ लायें


कुम्भ मेले के दौरान यदि आपे हरिद्वार मे किसी धर्मषाला, होटल अथवा विश्राम गृह आदि मे निवास करना चाहते हैं तो अपने साथ अपना परिचय पत्र (वोटर आईडी, ड्राईविंग लाईसेंस, राषनकार्ड, सरकारी विभाग से जारी परिचय पत्र, पेन कार्ड आदि) एंव उसकी छायाप्रति अवष्य साथ लायें अन्यथा आपको निवास हेतु कोई स्थान प्राप्त नही हो सकेगा।



तीर्थ नगरी की गरिमा को बनायें रखें

सम्पूर्ण हरिद्वार क्षेत्र मे मदिरापान, मासांहार, पॉलिथिन, भिक्षावृति एवं असंयमित व्यवहार प्रतिबंधित है। अत: आप धर्मनगरी मे आगमन पर अपने आचरण को इन सभी दोषों से मुक्त रखें।

ब्रहमकुण्ड हरकी पैडी क्षेत्र पर प्रतिबंधित वस्तुयें

ब्रहमकुण्ड हरकी पैड़ी क्षेत्र पर जूते, चमड़े का सामान जैसी अन्य सभी अपवित्र वस्तुयें प्रतिबंधित है। कृपया इस प्रकार का कोई भी सामान इस क्षेत्र मे न लेकर जायें।

घाटों को मात्र स्नान हेतु प्रयोग करें

महा कुम्भ मे पड़ने वाले स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर पूजा-अर्चना करना, किसी भी प्रकार का अनुष्ठान करना, कपड़े बदलना, भोजन करना, विश्राम करना प्रतिबंधित है। पर्व के समय घाटों पर अपनी उपस्थिति का समय यथासंभव कम से कम (05 से 10 मिनट) रखें ताकि प्रतीक्षारत सभी श्रद्धालु स्नान कर सकें।

सतर्क एंव जागरूक रहें


यात्रा के दौरान अपने आस-पास सतर्क दृष्टि रखें, किसी भी प्रकार की संदिग्ध, लावारिस वस्तु अथवा व्यक्ति के मिलने पर तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रूम को 100 नम्बर पर अथवा अपने निकट उपस्थित किसी पुलिसकर्मी को उसके सम्बन्ध मे जानकारी दें। अफरा-तफरी का वातारण पैदा न करें।
‘‘ न तो अफवाह फैलायें न ही अफवाहों पर विष्वास करें ’’

चोर, जहरखुरान, उठाईगिरों, जेबकतरों व ठगों आदि से सतर्क रहें।

स्नान आदि के समय अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा उस पर लगातार दृष्टि बनाये रखें। यदि हो सके तो अपने साथ के किसी व्यक्ति को सामान की निगरानी हेतु नियुक्त करें। किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर खाने-पीने की कोई वस्तु स्वीकार न करें।


सहयोग आपका सेवा हमारी
घ्धन्यवाद

 

Copyright (c) www.uttarakhandpolice.com all right reserved